कब्रिस्तान से ‌शव निकाले, 2 युवकों ने कब्र खोदी:CCTV कैमरे में दिखाई दिए दो युवक; 4 महीने पहले 6 कब्रें खोली थीं; तांत्रिक क्रिया का शक

खंडवा के कब्रिस्तान में दो कब्रें खोदकर शव निकालने का मामला सामने आया है। इनमें से एक कब्र हाल ही में दफनाई गई महिला की थी जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बड़ा कब्रिस्तान की है। सोमवार सुबह लोगों को इसका पता लगा। परिजन के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम भी आई। महिला के शव को दोबारा कब्र में दफनाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वीडियो में दो युवक पूरी तरह निर्वस्त्र कब्र के पास खड़े दिखे। इनमें से एक खंभे पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा डालता दिखा। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया है। इससे पहले मई में भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी। इसके बाद कब्रिस्तान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। काजी बोले- धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची
खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने कहा- यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वारदात है। दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं, सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिर अमावस्या पर खुली मिली कब्रें
करीब 4 महीने पहले 20 मई को भी अमावस्या के दिन बड़ा कब्रिस्तान समेत दो कब्रिस्तानों में 6 कब्रें खुली मिलीं थी। आशंका जताई गई थी कि तांत्रिक क्रिया के चलते ऐसा किया गया। परिजन ने बताया था कि सभी कब्र करीब 50 साल उम्र की महिलाओं की है। सभी कब्रों को पैरों की तरफ से फर्श हटाकर खोल गया, साथ ही शव पर डले कफन के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। ये खबर भी पढ़ें… खंडवा में 6 महिलाओं की कब्र के साथ छेड़छाड़ मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो अलग-अलग कब्रिस्तानों में छह महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई। मामला तब सामने आया, जब एक व्यक्ति अपनी मां की और दूसरा युवक पत्नी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया। पुलिस को कब्र खोदकर तांत्रिक क्रिया होने का शक है। परिजन का कहना है कि कब्र के अंदर पैरों तक कफन खुला मिला है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *