नौडीहा बाजार | प्रखंड के नौडीहा बाजार, नामुदाग, सरईडीह, शाहपुर, लक्ष्मीपुर, खैरादोहर में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा हर्षोल्लास माहौल में निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान जय मां दुर्गा, जय माता दी का नारा गूंजता रहा। कलश शोभायात्रा पूजा स्थल से चलकर पूरे ग्राम का परिक्रमा करते हुए नदी से पवित्र जल भरकर कर पुनः पूजा स्थल पहुंची। नौडीहा बाजार में कलश यात्रा 350 कन्याओं ने भाग लेकर पूरे माहौल को भक्तिमय में बना दिया। वहीं नामुदाग पंचायत में मां भगवती सेवा समिति और आजाद क्लब नामुदाग पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नौडीहा बाजार कलश यात्रा में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अमरेश श्रीवास्तव सहित पूजा समिति के सभी पदाधिकारी शामिल थे।


