भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रत्येक वर्ष की भांति शारदीय नवरात्र के दिन हजारीबाग अग्रवाल (मोदी) समाज के बैनर तले सम्राट गली, कुम्हारटोली में श्रीश्री 1008 अग्रसेन महाराज की जयंती मनायी गयी। सुबह 7 बजे अग्रसेन महाराज जी के तस्वीर के साथ समाज के लोग सम्राट गली कुम्हारटोली से निकल कर नगर भ्रमण किया गया। तत्पश्चात 1 बजे से विधिवत् पूजन, प्रसाद वितरण के बाद बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ साथ बालिकाओं व महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुआ। चित्रांकन प्रतियोगिता में अनुष्का प्रिया, कुमार शिवांश, कुमार स्वरा, माही अग्रवाल, वेदांश अग्रवाल, शांनवी गर्ग, प्रखर अग्रवाल, आदिती श्री, आकाश कुमार, विपल्व आनंद, रूद्र अग्रवाल, पलक अग्रवाल, शांनवी अग्रवाल, आदर्श कुमार, आदित्य कुमार मोदी, अरचीत कुमार शामिल हुए। मेहंदी में निशीता गर्ग, नैंसी गर्ग, पलक मित्तल सहित अन्य भाग लिया। संध्या आरती के साथ कार्यक्रम का समापन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष सुबोध कुमार अग्रवाल, सचिव मनोज मोदी, कोषाध्यक्ष नीरज मोदी, विनीत आनंद, संदीप अग्रवाल, नवीन कुमार अग्रवाल,पूजा अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल की अहम भूमिका रही।


