बिहार विस चुनाव को लेकर बरती जा रही सतर्कता

प्रतापपुर| प्रतापपुर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के भरही–सिलदाहा पथ से एक स्कॉर्पियो (JH01CM 2251) से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। गाड़ी से 5 पेटी (375 एमएल की 120 बोतल) अंग्रेजी शराब और 1 पेटी (24 कैन) बियर जब्त की गई। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में शामिल दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बिहार के गया जिला अंतर्गत बांकेबाजार के निवासी बताए जा रहे हैं। जब्त स्कॉर्पियो और शराब को थाना लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि दुर्गा पूजा और बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना मिलने पर घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने सिलदाहा बाजार में संदिग्ध स्कॉर्पियो की जांच की, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई। इस अभियान में जिला बल के जवान भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *