योग में जमशेर खास स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जालंधर| सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन में 69वीं जिला स्तरीय स्कूल गेम्स में योग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमशेर खास के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल अशोक कुमार बसरा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के खिलाड़ी लगातार अकादमिक और खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। इस मौके पर टीम इंचार्ज सविता गिल ने बताया कि स्टूडेंट्स केशव चौहान, लवदीप, दीपक कुमार, राजवीर, गुरनूर, संजू, गौरव, करनजोत, तुषार ने आर्टिस्टिक, रिदमिक व ट्रेडिशनल योग के ईवेंट में हिस्सा लेकर अलग-अलग पोजीशन हासिल की। इस मौके पर खेल इंचार्ज विक्रम मल्होत्रा, बलजिंदर कौर, हीरा लाल, अनु बाला, अनिल कुमार, हेमंत मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *