भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर रेफ्रिजरेशन एवं एसी इंजीनियर्स एसोसिएशन ‘जेआरएईए’ के सहयोग से रविवार को दो दिवसीय आरएसी तकनीशियन प्रशिक्षण” कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला ‘जीआईजेड’ प्रोक्लिमा इंडिया का अधिकृत प्रशिक्षण प्रदाता के साथ मिलकर आयोजित की गई। कार्यशाला में भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ओजोन सेल के इस विशेष प्रशिक्षण में “एचएफसी-32, एचसीएफसी -22, विषय और ज्वलनशील रेफ्रिजिरेंट वाले रूम एयर कंडीशनर की स्थापना और मरम्मत के दौरान अच्छी सेवा प्रदान देने का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यशाला में गुड सर्विस प्रेक्टिस के तहत ओजोन लेयर को खराब करने वाली दूसरी खतरनाक गैसों को उपयोग कम कर पर्यावरण को सुरक्षित व हेल्दी बनाए जाने पर जोर दिया गया । कार्यशाला में दो दर्जन के करीब व्यक्तियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें इंजीनियर राज कुमार, जेएस मान, हरीश कक्कड़, कुलदीप सिंह एवं प्रांका आदि वक्ताओं ने टेक्नीशियन को गुड सर्विस प्रैक्टिस के बारे में समझाया कि सरकार इन हानिकारक गैसों कि संभाल के प्रति गंभीर है व इन गैसेज को 2030 तक बंद करने का संकल्प है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रधान नवदीप जोशी, हरमीत सिंह, अमित शर्मा, गुरप्रताप सिंह, जसपाल सिंह, विकास व विनय ने समापन समारोह में आए हुए ट्रेनर्स का धन्यवाद करते हुए वक्ताओं को टीम ‘जेआरएईए’ द्वारा सम्मानित किया गया।


