समागम में कीर्तन से संगत हुई निहाल

जालंधर| एतिहासिक स्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती क्षेत्र में रविवार को गुरमत समागम करवाया गया। कुलदीप सिंह की स्मृति में उनके परिवार और अकाली रछपाल सिंह ने अपनी पोती गुरमेहर कौर के जन्मदिन की खुशी में सहज पाठों के भोग डाले। इस मौके पर गुरप्रताप सिंह वडाला के अलावा बेअंत सिंह सरहदी, प्रधान गुरकृपाल सिंह, जनरल सेक्रेटरी ज्ञानी गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह एडवोकेट, दविंदर सिंह रहेजा, अमरीक सिंह, चरणजीत सिंह सर्राफ, सतिंदरपाल सिंह, जगमोहन सिंह छाबड़ा समेत अन्य मौजूद रहे। समापन के उपरांत समस्त संगत को गुरु का अटूट लंगर छकाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *