अमृतसर, मंगलवार 23 सितंबर, 2025

अमृतसर | सोमवार को शारदीय नवरात्र के साथ श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में लंगूर मेला शुरू हो गया। मेले में करीब 5 हजार बच्चे लंगूर बनकर हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। लाल गोटेदार कपड़े, सिर पर शंकु जैसी टोपी और हाथ में छोटी छड़ी लिए छोटे-छोटे बच्चे नाचते हुए पहुंचे। वहीं शाम को बजरंगी सेना की 135 टोलियों ने माथा टेका। बाढ़ के चलते पिछले साल की इस बार लंगूर बनने वाले बच्चे कम रहे और विदेश से कोई बच्चा लंगूर बनने नहीं आया। साल 2024 में करीब 8000 बच्चों में लंगूरी बना धारण किया था। लंगूर मेले के पहले दिन अमृतसर समेत होशियारपुर, फिरोजपुर, पटियाला, जालंधर, पठानकोट, चंडीगढ़, तरनतारन और जम्मू कश्मीर और दिल्ली के बच्चे लंगूर बनने पहुंचे। लंगूर मेला दशहरे के अगले दिन तक चलेगा। मंगलवार को बजरंगी सेना की टोलियां नाचते हुए हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *