अमृतसर | दर्शन एकेडमी अमृतसर में संत रजिन्दर सिंह महाराज का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्यान सत्र से हुआ, जिसके पश्चात प्रार्थना सभा आयोजित की गई। अध्यापिका राजविन्दर कौर ने संत रजिन्दर सिंह महाराज के जीवन, शिक्षाओं और उनके द्वारा दिए गए प्रेम, शांति एवं सेवा के संदेश पर प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल नितिन वर्मा, कॉर्डिनेटर शीतल आदि मौजूद रहे।


