अमृतसर| स्टालवार्ट्स स्कूल में आयोजित अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के छात्र अयान कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस जीत के साथ ही उन्हें 14वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्कूल टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने अयान की इस बेहतरीन उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


