भास्कर न्यूज | अमृतसर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बाढ़ से 10-10 फीट रेत व गाद में दबे किसानों के 6 ट्रैक्टरों को निकालने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया। मौके पर ही 3 ट्रैक्टर बाहर निकाले। नाव से गांव बल्ल लभे दरिया के मालिक किसानों को वापस सौंपा। किसानों को नाव के लिए 1 लाख रुपए दिए। कारीगरों को कहा कि 2 हफ्ते में किसानों को नाव तैयार कर सौंपे। विधायक ने बल्ल लभे दरिया, कमीरपुरा, साहोवाल आदि में रावी नदी की भयानक बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया। धालीवाल ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने से आई। जिससे भारी मात्रा में पत्थर, लाल मिट्टी और गाद डैम तक पहुंची। उन्होंने बताया कि मधोपुर हेडवर्क्स के 3 फ्लड गेट टूटने की जांच के लिए पंजाब सरकार ने 5 विशेषज्ञ इंजीनियरों की समिति गठित की है। जो संरचनात्मक, यांत्रिक, जल विज्ञान और भू-तकनीकी कारणों को देखेगी।


