संयुक्त कर्मचारी मंच का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

अमृतसर| चंडीगढ़ से आए संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रतिनिधियों ने एसडीएम अजनाला रविंदर सिंह के नेतृत्व में अजनाला क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर आवश्यक वस्तुओं के बारे में जानकारी ली।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सामान खरीदने के बाद जल्द ही जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। संयुक्त कर्मचारी मंच और पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के निदेशालयों के प्रतिनिधि गांवों का दौरा करने पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *