खलारी में रविवार देर रात अपराधियों ने पुलिस की गश्ती टीम पर फायरिंग की। इस घटना में खलारी थाने के हवलदार राम सरीक शर्मा के पैर में गोली लग गई। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। सब इंस्पेक्टर रवि सोनी ने बताया कि वे रात में हवलदार राम सरीक और एक सिपाही के साथ गश्त पर निकले थे। बमने गांव के पास एक कार खड़ी थी। पुलिस को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो पूछताछ करने के लिए उनकी ओर बढ़ी। तभी एक अपराधी ने कार के अंदर से ही फायरिंग कर दी। -शेष पेज 13 पर छह संदिग्ध पुलिस की हिरासत में, दो कार जब्त घटना के बाद खलारी पुलिस ने घटना के तुरंत बाद छापेमारी शुरू कर दी। रात में ही शक के आधार पर दो कार को जब्त किया। वहीं छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही खलारी एसडीपीओ रामनारायण चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने सुबह चार बजे तक छापेमारी की। पुलिस ने एक घर से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी जांच के लिए ले गई है। रांची एसएसपी राकेश रंजन सोमवार को अस्पताल में घायल हवलदार से मिले। उन्होंने कहा कि गोली से मामूली जख्म हुआ है। घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। घायल हवलदार से मिले एसएसपी राकेश


