भास्कर न्यूज | जालंधर सोमवार से लागू हुईं जीएसटी की नई दरों से शहर के व्यापारी और लोग खुश नजर आए। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी दरों में हुए बदलाव के साथ बड़ी रियायत 140 करोड़ भारतीयों को मिलेगी। वहीं छोटे कारोबार और छोटे व्यापारियों के लिए ये संजीवनी साबित होगी। सरदार गुरिंदर सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहनों के दाम मॉडल अनुसार स्स्ते हुए हैं। इसी प्रकार व्यापारी अनिल महेंद्रू ने बताया कि इलैक्ट्रानिक आइटम भी सस्ते हुए है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल पंजाब ने शहर में ट्रेड सेल पंजाब के को-कन्वीनर रविंद्र धीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस वर्ष देशवासियों के लिए पहले इनकम टैक्स में बड़ी छूट देकरर यह साबित किया है कि भाजपा ही बुलंदियों पर लेकर जा सकती है। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा, विपन परींजा, ट्रेड सेल के प्रधान भारत काकरिया इंडस्ट्रियल सेल के प्रधान अश्विनी दीवान हैप्पी,ऋषि बहल, राजेंद्र चतरथ, साहिल बेदी, अजय वर्मा, डिंपल शर्मा, पुनीत भाटिया, राजिंदर सिंह पप्पी समेत अन्य लोग और कारोबारी मौजूद रहे।


