कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का पीडीएस चावल दूसरे प्रदेशों में बेचे जाने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में फिर संगठित रूप से नान घोटाला हो रहा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद राशन माफिया हावी हो गए हैं। इनके जरिए पीडीएस का चावल में बड़े पैमाने पर दूसरे प्रदेशों में बेचा जा रहा है। पूरे मामले की जांच हो जाए तो सरकार में बैठे अनेक रसूखदार सलाखों के पीछे होंगे। बैज ने कहा कि राशन घोटाला सत्ता के संरक्षण में हो रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम से जारी होना वाला राशन को राइस मिलों द्वारा खुले बाजार के साथ-साथ उड़ीसा, महाराष्ट्र और तेलंगाना तक बेचा जा रहा है। ना तो किसी पीडीएस दुकान में न स्टॉक का वेरिफिकेशन हो रहा है और ना ही आडिट।


