‘सेटिंग टैक्स’ नहीं मिलने से परेशान है कांग्रेस: संतोष

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेताओं को जीएसटी में कमी रास नहीं आ रही है। क्योंकि जीएसटी का जुड़ाव सीधे राष्ट्र के विकास से है। कांग्रेस का लक्ष्य एक परिवार का विकास करना रहा है। कांग्रेस को सीएसटी यानी ‘कांग्रेस सेटिंग टैक्स’ से ही मतलब रहता है। पूर्व की कांग्रेस सरकार को देश की सबसे भ्रष्टतम सरकार में से एक माना जाता है। शराब से लेकर कोयला तक में कांग्रेस ने सेटिंग टैक्स के नाम पर बड़ा खेल किया। पांडेय ने कहा कि भूपेश बघेल आज जिस लूट की बातें कह रहे हैं, वह लूट केवल उनकी सरकार में होती थी। भूपेश शासन में हुई लूट को प्रदेश की जनता आजतक नहीं भूल पाई है। केंद्रीय जांच एजेंसी इसकी जांच कर रही हैं। हर दिन भ्रष्टाचार को लेकर भूपेश सरकार के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। जीएसटी से देश के विकास को एक नई पहचान मिलेगी। इसका विरोध करने वाले लोगों का जनता ही विरोध करेगी। भूपेश बघेल को कुछ कहने का अधिकार नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *