दैनिक भास्कर व सेवन वंडर सिटी का आवासमेला जल्द, पूरा होगा जमीन-मकान का सपना

नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। त्योहारों को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यही वह समय होता है, जब लोग अपने सपनों की संपत्ति की तलाश शुरू करते हैं। इस दौरान घर-जमीन खरीदना न केवल पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है बल्कि इसे एक नई शुरुआत भी माना गया है। इसलिए त्योहार पर लोगों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर और सेवन वंडर सिटी की ओर से जल्द ही आवास मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें खास फेस्टिव ऑफर्स और ढेरों सुविधाओं के साथ लोगों को प्रॉपर्टी की बुकिंग कराने का मौका मिलेगा। आवास मेले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी मोबाइल नंबर 73899-00999 पर ली जा सकती है। सेवन वंडर सिटी महादेवघाट के आगे सांकरा (अमलेश्वर) पाटन रोड पर है। यह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रूव्ड और रेरा में रजिस्टर्ड है। लगभग 75 एकड़ के क्षेत्र में फैली यह टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। प्रोजेक्ट की सुविधाएं ही नहीं इसका इंफ्रास्ट्रक्चर भी जबरदस्त है। इस प्रोजेक्ट को एक बड़ी कॉलोनी की तरह ही विकसित किया गया है ताकि लोगों को हर तरह की बेहतरीन सुविधाएं मिल सके। सेवन वंडर थीम पर बनी यह छत्तीसगढ़ की पहली निजी टाउनशिप है, जहां सेवन वंडर ड्रीम पार्क, क्लब हाउस, स्पोर्ट्स पार्क और मिनी वॉटर पार्क जैसी सुविधाएं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *