होटल नहीं गई थी युवती, आईडी का दुरुपयोग, शिकायत पर FIR

युवती के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। युवती ने इसकी शिकायत तेलीबांधा पुलिस से की थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह होटल गई ही नहीं। किसी ने उसकी आईडी कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसी आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की शाम उनके पिता के मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को होटल रियान इन का स्टाफ बताया और कहा कि आप कल हमारे होटल में रुकी थीं। आपका बिल बाकी है। युवती ने जब इंकार किया तो सामने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि उनके पास आधार कार्ड की कॉपी है। इसके बाद युवती पिता के मोबाइल पर आधार कार्ड की फोटो भेजी गई, जिसमें पीड़िता का नाम और पिता का नंबर था। होटल प्र​बंधन का दावा है कि इसी आधार कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर एक युवक और युवती होटल में ठहरे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फर्जी आईडी कार्ड इस्तेमाल करने वालों की खोजबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *