लुधियाना में महिला ने गिल नहर में लगाई छलांग:ब्लड सेल की बीमारी से थी परेशान,सुबह 4 बजे थी घर से निकली

पंजाब के लुधियाना में रात करीब पौने 11 बजे गिल नहर से एक बुजुर्ग महिला का शव गोताखोरों को मिला। महिला ब्लड सेल की बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी से परेशान होकर उसने गिल नगर में छलांग लगा सुसाइड कर लिया। गोताखोरों को नहर किनारे एक लिफाफा मिला जिसमें पड़े आधार कार्ड में महिला के परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा था। गोताखोरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। शव देख परिजनों ने उसकी पहचान की। महिला का नाम प्रेम लता है जो काकोवाल रोड की रहने वाली है। आखरी बार सीसीटीवी में दिखी प्रेमलता सोमवार सुबह करीब 4 बजे घर से निकली थी जो देर रात तक वापस नहीं लौटी थी। आखरी बार वह सीसीटीवी में जाती हुई नजर आई। गोताखोरों की सूचना के बाद महिला का शव पुलिस की मौजूदगी में सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। ब्लड सेल नहीं बनने की बीमारी से थी परेशान जानकारी देते हुए मृतक महिला प्रेमलता के बेटे बंटी ने कहा कि उसकी मां को ब्लड सेल की दिक्कत थी। करीब 3 महीने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। उसे सेल चढ़ाए जाते थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे उसकी मां घर से अचानक गायब हो गई। सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि उसकी मां हाथ में एक लिफाफा पकड़े जाती नजर आई। उन्होंने काफी रिश्तेदारों के घरों में भी पता किया लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। देर रात उनकी मां प्रेमलता का शव नहर से गोताखोरों को बरामद हुआ। आज होगा महिला का पोस्टमॉर्टम ASI कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रेमलता बीमारी के कारण परेशान थी। सोमवार सुबह वह घर से अचानक अकेली चली गई। देर रात शव नहर से मिला है। महिला के एक बेटा और बेटी है। प्रेमलता ने हाथ में पकड़ा लिफाफा नहर किनारे रख दिया और छलांग लगाकर सुसाइड कर ली। उसी लिफाफे को जब गोताखोरों ने चैक किया तो महिला का आधार कार्ड व परिजनों का मोबाइल नंबर था जिन्हें सूचित कर दिया। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव आज परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *