तरनतारन गैंगवार में युवक की मौत, एक घायल:इन्फ्लुएंसर विवाद से जुड़ा मामला; प्रभ दासूवाल ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पंजाब के तरनतारन जिले से सोमवार शाम दो गुटों में गोलियां चली हैं। गांव कैरों में रेलवे क्रॉसिंग के पास 2 से 3 गाड़ियों में आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी में करमूवाला गांव का रहने वाला 19 वर्षीय समरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि मरहाणा गांव का सौरोव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात को गैंगवार के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम सामने आए हैं। वहीं, घटना की जिम्मेदारी गोपी घनशामपुरिया गैंग ने ले ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें ये जिम्मेदारी ली गई है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दोनों गुट गांव कैरों के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से गोलियां चलीं और करीब आठ से दस राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत दोनों को तरनतारन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां समरप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। सौरोव सिंह की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। हमलावर वारदात के बाद गाड़ियों में सवार होकर पट्टी की ओर फरार हो गए। जानें क्या लिखा है पोस्ट में पोस्ट में लिखा है- सत श्री अकाल, मेरे वीरों को आज जो पट्‌टी कैरों गांव कत्ल हुआ, इसकी जिम्मेदारी मैं, डोनी बल, प्रभ दासूवाल, मोहब्बत रंधावा, अमर और कौशल चौधरी लेते हैं। हमारे एंटी जग्गू, हैरी टोट के साथ इनका उठना बैठना था और आज ये लव लीर अपने कहे पर खड़ा नहीं रहा। इसने अपने यारों को मरवा लिए और आप खुद गाड़ी भगा कर ले गया। हम बताते हैं कि ये डीएसपी नागरा के टोट हैं, उसकी शह पर ही पोडकास्ट करके फिरते हैं। इन्होंने कल एक अपाहिज बच्चा उठाया। ये कितनी मर्दों वाली बात थी। सवाद तो तब था, अगर आज लव लीर खड़ा होता और जो भी हमें इनके साथ दिखा, वे हमारा दुश्मन ही है। ये एक जंग है और जंग में सब कुछ जायज है। इंतजार करो और देखा… गोपी घनश्यामपुरिया ग्रुप। हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा मामला घटना के बाद एसपी रिपुतपन सिंह, डीएसपी लवकेश सैनी, थाना पट्टी प्रभारी कवलजीत राय, सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह, सदर थाना प्रभारी अवतार सिंह संधू और चीफ ऑफ स्टाफ प्रभजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंडोरी गांव की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी ने कुछ समय पहले जस धालीवाल नामक युवक की एक वीडियो साझा की थी। इसके बाद महक के घर पर हमला कर उसकी पिटाई की गई, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ युवाओं — समर, डॉली बल और प्रभ दासूवाल— ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या यह गैंगवार पूरी तरह सोशल मीडिया से उपजी दुश्मनी का नतीजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *