जांजगीर | दुर्गोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस बार नैला में म्यांमार(बर्मा) के विश्व प्रसिद्ध श्वेत मंदिर की तर्ज पर 140 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। पंडाल परिसर को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के शीशमहल की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इसमें 35 फीट ऊंची लक्ष्मी स्वरूपा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान हैं। मां का शृंगार हीरे, मोती, सोने-चांदी व नवरत्नों से किया गया है।


