भास्कर न्यूज | राजिम शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि विधि-विधान के साथ प्रारंभ हो गया। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत सोमवार को अभिजीत शुभ मुहूर्त में नगर के आराध्य प्राचीन महामाया मंदिर में कलश स्थापना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समिति अध्यक्ष लीलेश्वर यादव ने बताया कि इस बार महामाया मंदिर परिसर में 1255 एवं शीतला मंदिर में 110 ज्योति कलश की स्थापना की गई है। पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ के दर्शन एवं पूजन हेतु मंदिर पहुंचे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन सुबह-शाम भजन-कीर्तन आरती होगा। इस अवसर पर पुरोहित बलदाऊ ठाकुर, नीरज ठाकुर, पुजारी विजय शर्मा, ग्राम बैगा हेमलाल धीवर, भानु धीवर संरक्षक, महेश यादव, लाला साहू, लीलेश्वर यादव, बाल्मिकी धीवर, पवन सोनी, राजू निषाद, लखन महोबिया, रमेश साहू, जितेंद्र सोनी, संजय सोनी, उत्सव महोबिया, लखन निर्मलकर, भारत सेन, राजू निषाद, रामकुमार साहू, फागु निषाद, लखन निर्मलकर, संजय सिंह ठाकुर, अरविंद यदु, गोपाल निषाद, गौरव ठाकुर, सत्रुहन निर्मलकर, विमल निषाद, विक्की साहू, बल्लू निषाद, रामप्रताप साहू, वासुदेव निषाद, रामकुमार साहू, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजू साहू, रामनारायण शर्मा, पन्ना लाल साहू आदि मौजूद थे। {ललिता पंचमी, अलंकार धारण, माता श्रृंगार – 26 सितंबर । {महाअष्टमी हवन कार्यक्रम – 30 सितंबर मंगलवार दोपहर 3 बजे से {महानवमी, विसर्जन – 1 अक्टूबर। {भंडारा, भोग, प्रसाद वितरण – 2 अक्टूबर बुधवार दोपहर से, एवं दशहरा उत्सव आयोजित होगा।


