सीईओ को हटाने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ सरगुजा ने अंबिकापुर जनपद पंचायत कार्यालय के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आरएस सेंगर को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। सचिव संघ ने आरोप लगाया है कि सीईओ सेंगर द्वारा पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, सरपंचों और उप अभियंताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, साथ ही अवैध उगाही और मानसिक प्रताड़ना भी की जा रही है। मंत्री निवास लखनपुर पहुंचे संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा, जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता समेत पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 22 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कामबंद, कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने सचिव संघ को आश्वासन दिया कि दशहरा पर्व तक सीईओ को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद संघ ने फिलहाल हड़ताल को 3 अक्टूबर तक स्थगित करने की घोषणा की है। मंत्री अग्रवाल से बात करते सचिव संघ के पदाधिकारी व सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *