कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की जीत को चुनौती:चुनाव आयोग सहित 14 को हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, उप-चुनाव में खर्च छिपाने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में हुए विधानसभा उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व मंत्री संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु को हराकर जीत हासिल की थी। लेकिन अब संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लुधियाना के जसविंदर मल्ही नाम के व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। इस मामले में अदालत ने चुनाव आयोग, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा समेत 14 लोगों को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को अब होगी। अरोड़ा पर भ्रष्ट आचरण व चुनावी खर्च छिपाने का आरोप जसविंदर सिंह मल्ही ने अरोड़ा पर भ्रष्ट आचरण व चुनावी खर्च छिपाने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता का दावा है कि अरोड़ा ने नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे (फार्म 26) में महत्वपूर्ण जानकारियां जानबूझकर छिपाई और चुनाव आयोग को गलत एवं मनगढंत जानकारी दी। अरोड़ा पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप
शिकायतकर्ता ने विधायक संजीव अरोड़ा पर धर्म के नाम पर वोट मांगने और पेशेवर धार्मिक प्रचारकों को अभियान में शामिल करने का भी आरोप लगाया है। जसविंदर मल्ही ने अदालत को बताया कि अरोड़ा, जो सत्ताधारी दल से जुड़े हैं, ने चुनाव जीतने के लिए राज्य मशीनरी का दुरुपयोग किया। चुनाव में तय सीमा से अधिक खर्च करने का आरोप
आरोप है कि संजीव अरोड़ा ने तय सीमा से अधिक चुनावी खर्च किया। अपनी आय की जानकारी सही तरीके से प्रस्तुत नहीं की। चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। वहीं 40 लाख की सीमा से कहीं अधिक करोड़ों रुपए खर्च किए गए। 19 जून को हुआ मतदान
हलका पश्चिमी में 19 जून को वोटिंग के लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 51.33% वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी की जीत हुई थी। हालांकि, कुछ समय पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया था। AAP ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *