लुधियाना में कांग्रेस नेता के भाई की हत्या:बाइक सवार 3 बदमाशों ने मारी गोलियां; घर लौटते वक्त रास्ते में घेरा

पंजाब के लुधियाना में बीती रात यूथ कांग्रेस के नेता अनुज के भाई को बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां मार दी। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम अमित है। अमित किसी काम से देर रात वापस घर लौट रहा था कि तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया। ये घटना हलका साहनेवाल के नंदपुर सूए के पास हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *