अमृतस​र में देररात थाने के ​बाहर धरना:राजीनामा की बातचीत के दौरान पुलिस की रेड, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

अमृतसर में देर रात थाना हकीमा के बाहर एक पक्ष द्वारा धरना लगाया गया। मामला चार दिन पहले का है, जब फतेह सिंह नगर में दो गुटों के बीच आपसी रंजिश और एक-दूसरे को घूरने के कारण झगड़ा हो गया था। उसके बाद दोनों पक्षों को आपसी समझौते के लिए पासी इलाके में स्थित प्रधान कमलजीत उर्फ गोल्डी के दफ्तर बुलाया गया था। जब एक पक्ष गोल्डी के दफ्तर पहुंचा, तो उसी दौरान पुलिस ने दफ्तर में रेड कर दी और एक पक्ष के लड़कों को वहीं से उठाकर थाना हकीमा ले आई। इस कार्रवाई के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर रात थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। लड़के की मां ने आरोप लगाया कि हमने पहले ही पुलिस को झगड़े की सूचना दे दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से फिर से झगड़ा हुआ। आज समझौता होना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने हमारे लड़कों को जबरन उठाकर थाने ले जाकर मारपीट की। पुलिस हमसे पैसों की भी मांग कर रही है। धरने में शामिल लोगों ने कहा हरपाल सिंह ने कहा अगर कोई लड़का दोषी है तो उसे कानून के मुताबिक उसके घर से समन या वारंट के साथ उठाया जाए। राजीनामा की बातचीत के दौरान दफ्तर से जबरन और गैरकानूनी तरीके से उठाना सरासर गलत है
पुलिस का कहना है कि यह मामला झगड़े से जुड़ा हुआ था, इसलिए संबंधित लड़कों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *