वर्ष 2024 का मंगलवार को आखिरी दिन है। यह वर्ष कई मायनों में खास था। वर्ष की शुरुआत में श्रीकरणपुर के विधानसभा उपचुनाव पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजर रही। कला और संस्कृति के क्षेत्र में गजल के सशक्त हस्ताक्षर डॉ.नवाज देवबंदी से शहर के लोग रू-ब-रू हुए, तो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अर्जुन देव चारण का भी लोगों को सान्निध्य मिला।
जिले के दो महान राजनीतिज्ञों को इस साल हमने खोया। कभी पूर्व सीएम भैरोंसिंह शेखावत को हराकर प्रदेश की राजनीति में डंका बजाने वाले राधेश्याम गंगानगर इस साल हमारे बीच नहीं रहे। वहीं पूर्व मंत्री गुरजंटसिंह बराड़ का भी इस साल में निधन हुआ। आइए जानते हैं वर्ष 2024 की 24 बड़ी घटनाएं।
मंत्री रहते चुनाव हारे टीटी
1. वर्ष की शुरुआत में देश श्रीकरणपुर उपचुनाव में भाजपा की एतिहासिक हार हुई। भजनलाल सरकार में प्रत्याशी रहते मंत्री बनाए गए सुरेंद्रपालसिंह टीटी को जनता ने नकार दिया।कांग्रेस कैंडिडेट रुपिंद्रसिंह कुन्नर के रूप में श्रीकरणपुर को नया विधायक मिला। कुन्नर ने टीटी को 12 हजार से ज्यादा वोट से हराया।
2. श्रीगंगानगर को मिला नया सांसद जून में लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर जिले को नया सांसद मिला। कांग्रेस के कुलदीप इंदोरा ने भाजपा की प्रियंका बैलाण को 88153 वोट से हराकर चुनाव जीता। इससे पहले के दो चुनाव से इलाके में लगातार भाजपा के निहालचंद चुनाव जीतते रहे थे। ऐसे में इंदौरा लंबे समय बाद इस इलाके में भाजपा का वर्चस्व तोड़ा।
3. नहीं रहे राधेश्याम गंगानगर पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत को हराकर प्रदेश की राजनीति में उभरे राधेश्याम गंगानगर का इस साल फरवरी में निधन हाे गया। राधेश्याम गंगानगर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में रहे और दोनों ही दलों से विधायक भी चुने गए। उनका जयपुर में कई दिन अस्वस्थ रहने के बाद निधन हो गया।
4. लंबी बीमारी के बाद गुरजंट बराड़ का निधन भैरोंसिंह शेखावत सरकार में 1993 में मंत्री रहे गुरजंटसिंह बराड़ का इस साल नवंबर में निधन हो गया। बराड़ सादुलशहर और संगरिया से विधायक रहे। वे सादुलशहर के वर्तमान विधायक गुरवीर बराड़ के दादा हैं। राजनीति में लंबे अनुभव के चलते उन्होंने बेहतरीन पहचान बनाई।
5. पौरवी गुप्ता बनी आईआरएस श्रीगंगानगर की पौरवी गुप्ता ने इस साल 16 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीगंगानगर की रहने वाली पौरवी गुप्ता आईआरएस बनी। पौरवी की उपलब्धि से पूरे शहर में गौरवान्वित महसूस किया। पौरवी के पिता राधेश्याम अग्रवाल श्रीगंगानगर में प्राइवेट स्कूल का संचालन करते हैं।
6. नर्सिंग प्रोफेशनल्स ने बनाया शुगर मापने का पैच टांटिया युनिवर्सिटी की नर्सिंग फैकल्टी के डीन अशोक कुमार यादव और नर्सिंग असिस्टेंट वीरेंद्र गोदारा ने शुगर लेवल मापने के लिए पैच डिवाइस का डिजाइन तैयार किया है। सितंबर में इस डिजाइन को भारत सरकार के पैटेंट ऑफिस ने रजिस्टर्ड कर लिया है।
7. चार युवा बने आरजेएस शहर के चार युवा अक्षिता अवस्थी, हरिकृष्ण कांटीवाल, जतिन कड़ेला और हर्षिता ने एक साथ आरजेएस परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इसमें अक्षिता को 13 वां, हर्षिता को 97वें वां, जतिन को 202वों रैंक मिला।
8. डॉ.नवाज देवबंदी आए श्रीगंगानगर गजल सम्राट जगजीतसिंह की गजल तेरेआने की जब खबर को शब्द देने वाले डॉ.देवबंदी इस साल13 अक्टूबर को श्रीगंगानगर आए। देवबंदी ने साहित्य और गजल से जुड़ी बारीकियों से शहर के लोगों को रू-ब-रू करवाया। उन्होंने बताया कि कैसे गजल को आगे बढ़ाया जा सकता है।
9. विकास का नया आयाम श्रीगंगानगर इलाके के लिए विकास का एक नया आयाम जुड़ा। इस साल तीस नवंबर को शहर के आजाद सिनेमा रेल फाटक की जगह पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए स्वीकृति मिली । इसके लिए तीस करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए। जल्द ही आरयूबी का निर्माण शुरू होगा।
10. गजसिंहपुर गौशाला में लगी भयंकर आग जिले के गजसिंहपुर की गौशाला में चारे में जून की शुरुआत में आग लगी। आग लगने की इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों ने पहले पशुओं को अन्य बाड़े में ट्रांसफर किया और इसके बाद आग बुझाने के लिए कई दमकलों की मदद से करीब बारह घंटे तक प्रयास किया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग में कई क्विंटल चारा जल गया।
11. उदय बने अंडर 19 कैप्टन श्रीगंगानगर के उदय सहारण भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बने। जनवरी-फ़रवरी 2024 में साउथ अफ़्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्व कप में उदय ने टीम की कप्तानी की। इस टूर्नामेंट में उदय ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को फ़ाइनल तक पहुंचाया था. हालांकि, फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत हार गया था।
12. मॉर्गन स्टेनले बैंक में वैभव का चयन जवाहर नगर निवासी वैभव का यूएस के सबसे प्रतिष्ठित बैंक मॉर्गन स्टेनली में सिलेक्शन हुआ है। वे उनका बैंक के लिए इक्विटी, रिसर्च और सेल्स के फील्ड में काम करेंगे। वैभव संभवतः इस बैंक के लिए चयनित होने वाला पहले भारतीय स्टूडेंट है। दावा है कि इस पोस्ट के लिए दुनियाभर से 3 लाख लोगों ने अप्लाई किया था।
13. 75 की उम्र में जीता खिताब गांव संगतपुरा के 75साल के बेगराज शर्मा ने फरवरी में नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में चालीस साल से ज्यादा के आयु वर्ग में 8.93 मीटर गोला फैंककर खिताब जीता। वे कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुके हैं। वर्ष 1968 में उन्होंने पढ़ाई छोड़ी। इसके बाद खेलों से नाता टूट गया लेकिन सत्तर साल की उम्र में एक बार फिर गोला फैंक में हाथ आजमाए और जीत हासिल की।
14.निर्झरा ने बॉक्सिंग में मारा सिल्वर पंच श्रीगंगानगर के नोजगे स्कूल की निर्झरा बाना ने इस साल मार्च में यूथ बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता। उन्होंने अपने मुकाबले जीते और फाइनल तक पहुंची लेकिन फाइनल में पॉलैंड की खिलाड़ी से हार गई। युरोप के मोंटीनीग्रो मं हुई यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
15. चारण ने बताए नाटक के टिप्स नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनदेव चारण इस साल नवंबरमें श्रीगंगानगर आए। यहां नोजगे पब्लिक स्कूल में हुए आयोजन में उन्होंने नाटक और साहित्य पर चर्चा की। चारण साहित्य अकादमी में राजस्थानी परामर्श मंडल के सदस्य हैं।
16. नीट के रिजल्ट में 720 मार्क्स नीट के रिजल्ट में इस साल जून में श्रीगंगानगर के आदर्श ने 720 में से 720 अंक हासिल किए। उसने पहली बार में नीट परीक्षा देकर 720 में 720 मार्क्स हासिल किए। आदर्श ने पहले प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की, लेकिन जब दूसरी बार परीक्षा दी तो उसके पांच मार्क्स कम आए।
17.बास्केटबॉल में हम जीते दिसंबर में यूथ नेशनल बास्केट बॉल में राजस्थान छह राज्यों को हराकर एक तरफा विजेता बना। इस टीम के कोच हरजिंद्रसिंह थे। वहीं धौलपुर में हुई 68 वीं राज्य स्तरीय फुटाबॉल प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर पहली बार विजेता बना।
18. शहर में बड़ा हादसा्, टंकी से कूदा युवक इस साल अक्टूबरमें श्रीगंगानगर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक इंदिरा कॉलोनी के प्रेम पुत्र फूसाराम ने 65 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी। वह बिजली के तारों से टकराते हुए सड़क पर आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया।
19. लिफ्ट के नीचे दबा युवक इस साल अक्टूबर के अंत में सेतिया कॉलोनी के रहने वाले युवक मनोज पुत्र राजेंद्र की लिफ्ट से दबकर मौत हो गई। मनोज श्रीगंगानगर में पी ब्लॉक में एक एलबम की दुकान में काम करता था। दुकान में लिफ्ट लगी थी। इसके जरिए सामान ऊपर से नीचे लाया जाता था। जिस समय लिफ्ट नीचे आ रही थी। मनोज किसी काम से लिफ्ट के नीचे गया। इससे उसकी मौत हो गई।
20. श्रीगंगानगर में गैंगवार वर्ष के अंतिम माह दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हिस्ट्रीशीटर लक्की पहलवान पर कुछ लोगों ने दिन दिहाड़े शहर के गगन पथ पर हमला कर दिया था। लक्की उस समय किसी काम से शहर के गगन पथ पर बैंक में आया था। यहां उस पर हमला कर दिया गया। बेहरहमी से हथौड़ों से चोटें पहुंचाकर उसकी हडि्डयां तोड़ दी गईं। तीन दिन बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
21.राणा बाबा गैंग के कुलजीत राणा की हत्या शहर में राणा बाबा गैंग चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर कुलजीत राणा को कुछ लोटों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। कुलजीत को उसके एक मित्र के जरिए शहर के मिनी मायापुरी इलाके में बुलाया गया। यहां उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बीकानेर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
22. बीजेपी राष्ट्रीय संगठक प्रद्युमन शर्मा का निधन भाजपा के राष्ट्रीय संगठक प्रद्युमन शर्मा का इस साल नवंबर में निधन हो गया। शर्मा आरएसएस के प्रचारक रहे और वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय संगठक थे। वे जिले के सादुलशहर के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार सादुलशहर में किया गया। कई प्रमुख लोगों ने शर्मा के निधन पर शोक जताया।
23. ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए भूपेंद्र आहूजा इस साल के अंतिम माह में भूपेंद्र आहूजा को दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। आहूजा अनााज के व्यापारी हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदीश बंसल को हराया।
24. तरसेम गुप्ता बने व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष तरसेम गुप्ता को व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया। गुप्ता पिछले लंबे समय व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे हैं। दिसंबर के अंत में पंचायती धर्मशाला में हुए चुनाव में उन्होंने न्यू क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा को हराया।


