सीजी पीएससी घोटाला मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को सभी को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था। बता दें कि, सीजी पीएससी घोटाला मामले में बीते दिनों पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पीएससी के सचिव रहे पूर्व आईएएस जीवन किशोर ध्रुव, सुमीत ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


