एमआईसी आज: नामांतरण का समय कम करने, मच्छर भगाने पर होगा मंथन

निगम मुख्यालय में मंगलवार को महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। नामांतरण पर लगने वाले समय को कम करने पर चर्चा होगी। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण िलए जाएंगे। बैठक एमआईसी कक्ष में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। नगर निगम में संपत्तियों के नामांतरण पर अभी कम से कम महीनेभर का वक्त लगता है। कभी-कभी इसमें एक महीने से भी ज्यादा समय लग जाता है। इससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ प्रकरणों में लोगों को जल्द नामांतरण की जरूरत होती है, लेकिन प्रक्रिया में उलझने के कारण काफी समय लगता है। महापौर परिषद की बैठक में नामांतरण में लगने वाले समय को कम करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा एमआईसी की बैठक में मच्छर उन्मूलन पर भी निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा टाउन हॉल का किराया तय करने, छुईहा तालाब के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ भारत मिशन पर भी चर्चा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *