राज्य में हुए 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन केस में ईओडब्ल्यू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए जयचंद कोसले को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए उसे 26 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। जयचंद इससे पहले निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया का पीए था। जब सौम्या रायपुर निगम में थी, तब जयचंद की नियुक्त हुई थी। उसके बाद वह सौम्या के साथ सीएम सचिवालय चला गया। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि घोटाले में मिले 50 करोड़ रुपए को सौम्या ने जयचंद के पास रखवाया था। इन पैसों को जयचंद ने प्रॉपर्टी में निवेश किया है। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू को पुख्ता सबूत मिले थे, जिसके बाद जयचंद के घर में छापेमारी की गई और गिरफ्तार कर लिया गया है। जयचंद ने सेजबहार की एक कॉलोनी में आलीशान मकान बनाया है।


