अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 2 से साढे़ 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली संबंधी समस्या के लिए करें कॉल उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800 180 6531 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, लेकिन ज्यादा सुविधा और तेजी के लिए प्राथमिकता से वॉट्सऐप नंबर 7412012222 का उपयोग करें। टाटा पावर प्रबंधन ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड इंजीनियरों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर उपभोक्ता अपने सुझाव एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


