अजमेर में 18 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रेप के आरोपी की मां पर बेटी का अपहरण करने और फर्जी तरीके से मां बनकर कोर्ट में बयान दिलवाने का आरोप लगाया है। गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने गेगल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 साल पहले उनकी बेटी का रेप हुआ था तब उनकी बेटी नाबालिग थी। उस मामले में नवंबर 2024 को 20 साल की सजा हुई और मामले में अपील राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में चल रही है। रेप के मामले में भी गेगल थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पिता ने कहा कि अब मेरी बेटी बालिग हो चुकी है। मेरी बेटी मजदूरी करने के लिए सुबह घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं पहुंची थी। पिता ने कहा – 3 साल पहले का रेप का आरोपी की मां बेटी को डरा धमकाकर अपहरण कर इस केस में राजीनामा करवाने के लिए कोर्ट लेकर चली गई। और फर्जी मां बनकर बयान दिलवा रही है। लड़की के पिता ने कहा – हमें इसकी जानकारी फोन पर मिली थी कि रेप के आरोपी की मां ने बेटी की फर्जी मां बनकर कोर्ट में खड़ी हो रही और बेटी को धमकी देकर राजीनामा के बयान करवा रहे हैं। जिससे आरोपी सजा से बच सके। गेगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


