सवाई माधोपुर के चौथ माता मंदिर में सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर चौथ माता मंदिर में पूजा अर्चना की और मन्नत मागी। इस दौरान वैदिक मंत्र के साथ दोपहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही अखंड रामायण पाठ की शुरुआत भी की गई। नवरात्र पर चौथ माता की प्रतिमा को सजाने के साथ-साथ छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। पूरे दिन भक्तों के आने का सिलसिला जारी लग रहा। चौथ माता सेवा समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के अवसर पर चौथ माता मंदिर में हमेशा ही भक्तों की भीड़ रहती है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने चौथ माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। दोपहर 12.00 बजे हुई घट स्थापना
चौथ माता ट्रस्ट प्रशासन की ओर से दोपहर 12:00 बजे के करीब घट स्थापना की गई। साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आने वाले संवत को लेकर माता की प्रतिमा के नीचे ज्वारा बोया गया। इस दौरान सभी चौथ माता ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। दूसरी ओर सोमवार को अवकाश होने के चलते भक्तों की अधिकता रही। इसे लेकर चौथ माता ट्रस्ट प्रशासन द्वारा छाया पानी एवं रोशनी के माकूल व्यवस्था के प्रबंध किए गए। इस दौरान भक्तों की आवाजाही लगी रही। साथ ही चौथ माता मंदिर के नीचे चौथ माता सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर प्रसादी ग्रहण की।


