अजमेर जिले के भिनाय के गांव घणा के सरकारी स्कूल के प्रिसिपल के ट्रांसफर को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह स्कूल के तालाबंदी कर दी। विधायक वीरेन्द्र कानावत की ओर से समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए और बाद में विधायक से मुलाकात भी की। वहां विधायक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। भिनाय पंचायत समिति के घणा गांव स्कूल के प्रिंसिपल रामचंद्र गुर्जर का तबादला बाड़मेर हो गया। इस गुस्साए अभिभावकों के साथ छात्र छात्राओं ने स्कूल की तालाबंदी कर तबादला निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना रहा कि प्रिंसिपल रामचंद्र गुर्जर ने स्कूल की व्यवस्थाएं सुधारी और पढ़ाई को लेकर भी काफी सक्रिय थे। स्कूल में कुल 12 पद है, जिनमें से मौजूद 6 शिक्षक है। कम शिक्षकों में भी अच्छी व्यवस्थाएं बना रखी, लेकिन रामचंद्र गुर्जर का तबादला घणा से बाड़मेर कर दिया। करीब आधे घंटे बाद विधायक ने समझाया और ग्रामीण मान गए।ग्रामीणों ने एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक कानावत से मुलाकात कर तबादला निरस्त करने की मांग की। (इनपुट-प्रवीण कुमार, भिनाय) ………. पढें ये खबर भी… 10% भी मार्क्स नहीं, बन गए कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर:अब ऐसा नहीं होगा; जानिए- कार्मिक विभाग ने क्यों बदले नियम? असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2020 और 2023 में एग्जाम व इंटरव्यू के कुल 224 अंक में से 10 प्रतिशत से भी कम मार्क्स मिले, वो अभ्यर्थी आज कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इन भर्तियों में कुल 224 मार्क्स में से कुछ अभ्यर्थियों ने महज 16.97 (7.58%) और 21.81 (9.74%) मार्क्स ही प्राप्त किए, जो कि 10 प्रतिशत से भी कम हैं। (पूरी खबर पढें)


