जैसलमेर में दिन में गर्मी का असर, रात में राहत:दिन का पारा 37.8 डिग्री पहुंचा, अब बरसात की संभावना नहीं

जैसलमेर जिले में बारिश की गतिविधियां थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन पारा 37 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग की माने तो जैसलमेर जिले में आगामी एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई, अब नहीं होगी बारिश
जैसलमेर जिले में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रुप से सूखा रहने की संभावना है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही साथ गर्मी का असर भी बढ़ जाएगा। तापमान 37 डिग्री पार
जैसलमेर जिले में सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। वहीं सोमवार को दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि रात के पारे में 2 डिग्री की गिरावट से रात में गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 14 डिग्री का अंतर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *