जिले में 9 थानाधिकारियों को बदला गया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सोमवार देर रात जिले के नौ थानों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव किया। आदेश जारी होते ही नए थानाधिकारियों ने कार्यभार संभालना भी शुरू कर दिया है। मेहाड़ा की कमान श्रवण को पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर श्रवण कुमार नील को मेहाड़ा थाने का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रवण कुमार अपने सख्त अनुशासन और गंभीर मामलों की जांच में तेजतर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। गोठड़ा में हेमराज मीणा पुलिस लाइन से एसआई हेमराज मीणा को गोठड़ा थानाधिकारी बनाया गया है। गोठड़ा क्षेत्र में होने वाले सड़क हादसों व डम्पर ज्यादा चलते आए दिन विवाद होते रहते है। सिंघाना पहुंचे सीताराम कोतवाली से एसआई सीताराम को सिंघाना थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सिंघाना थाना जिला सीमा से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील माना जाता है। बगड़ की कमान सुभाष के हाथ सदर थाने से एसआई सुभाष चंद्र को बगड़ थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा नगरी बगड़ हाइवे का थाना है। सुलताना में संतोष नवलगढ़ थाने से एसआई संतोष को सुलताना थाने का प्रभारी बनाया गया है। धनूरी को मिले ओमप्रकाश उदयपुरवाटी से एसआई ओमप्रकाश को धनूरी थाने में पदस्थापित किया गया है। धनूरी क्षेत्र अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। खेतड़ी नगर की जिम्मेदारी राजकुमार को पुलिस लाइन से आए एसआई राजकुमार को खेतड़ी नगर थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां श्रमिकों के बीच झगड़े और चोरी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। मलसीसर में विष्णुदत्त मीणा गुढ़ा थाने से स्थानांतरित एसआई विष्णुदत्त मीणा को मलसीसर थाने की कमान दी गई है। हाईवे से जुड़ा यह इलाका यातायात और आपराधिक गतिविधियों की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। मंड्रेला पहुंचे जितेंद्र कुमार पिलानी से एसआई जितेंद्र कुमार को मंड्रेला थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण व कस्बाई मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना उनके सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी।


