कोटपूतली में अग्रवाल समाज समिति द्वारा श्री अग्रसेन भवन में अग्र महोत्सव 2025 के तहत वार्षिक अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन और कुल देवी लक्ष्मी माता के समक्ष मुख्य अतिथि प्रधान लेखा नियंत्रक सतीश कुमार गर्ग ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले दंपतियों का सम्मान किया गया। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, सीए और 10वीं-12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र शामिल थे। अधिवेशन में समाज को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। नए भवन निर्माण के लिए भामाशाहों ने बड़ी घोषणाएं कीं। एड. अशोक बंसल ने 50 लाख, पियूष बंसल ने 5 लाख और हीरालाल दीवान ने 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। अशोक कुमार, आकाश बंसल और ओमप्रकाश बंसल ने दो-दो एसी देने का वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष एड. योगेश शरण बंसल ने की। मंच संचालन लक्ष्मीनारायण गुरुजी ने किया। सदन में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और आय-व्यय का विवरण रखा गया।


