दौसा में बजरंग मैदान में शुरू हुई थ्रीडी रामलीला:पहले दिन नारद मोह की लीला का हुआ मंचन, आज होगा रावण जन्म

दौसा के बजरंग मैदान में आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का सोमवार रात गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन और नरेन्द्र जैमन के द्वारा पूजन किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. सूरज शर्मा और रेखा शर्मा द्वारा आरती की गई। इसके बाद नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। नारदजी के द्वारा तपस्या करने पर इंद्र का सिंहासन का डोलना, नारद को कामदेव पर विजय प्राप्त करने पर अभिमान होना और नारद के द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देना आदि की लीलाओं का मंचन किया गया। यहां पहली बार थ्रीडी पैटर्न पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कलाकारों ने किया शानदार परफोर्म
इसमें नारद कान्हाराव, शिव एडवोकेट लक्ष्मीकान्त शर्मा, विष्णु पार्षद आचार्य आशीष शर्मा, ब्रह्मा नवलकिशोर शर्मा, शीलनिधि शंकर, कामदेव संजय राव, इंद्र विमल शर्मा, कालदेव लालदेव अशोक सिंघा, ओमप्रकाश गीजगड़्या, जय और विजय शंकरलाल शर्मा और राकेश शर्मा आदि ने भौतिक सुंदर अभिनव प्रस्तुत किया। आज रावण, कुंभकर्ण, विभीषण जन्म की लीला का होगा मंचन
मंगलवार को रावण, कुंभकर्ण और विभीषण जन्म की लीला दिखाई जाएगी। रावण के पुत्र मेघनाथ के द्वारा इंद्र पर विजय प्राप्त कर पद इंद्रजीत का पाना, असुरों के आतंक से परेशान होकर माता पृथ्वी का भगवान विष्णु से पुकार करना और भगवान विष्णु के द्वारा पृथ्वी को राम अवतार लेने का वचन देना आदि की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *