दैनिक भास्कर गरबा में इस बार बदनाम कुल्फी खास:कृष्ण भोग मक्खन का भी मिलेगा स्वाद; जानिए और क्या-क्या है नया

दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार आपको तमिल गानों पर गरबा देखने को मिलेगा। बॉलीवुड के अलावा हिंदी, गुजराती, मराठी, नेपाली, राजस्थानी और फोक गानों को मिलाकर करीब 30 सॉन्ग्स के मैशअप प्रस्तुत किए जाएंगे। 5 दिवसीय गरबा महोत्सव 24 सितंबर से मानसरोवर स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में शुरू होगा। जयपुराइट्स लगातार 5 दिन तक परिवार के साथ मां दुर्गा की आस्था और सत्कार के रंग में डूबेंगे। महोत्सव में जिमी एंड बैंड के सिंगर्स परफॉर्म करेंगे। दो दिन होगी ग्राउंड प्रैक्टिस
22 और 23 सितंबर को ग्राउंड प्रैक्टिस होगी। इसके बाद 24 से 28 सितंबर (5 दिन) तक गरबा की धूम रहेगी। इस बार का अभिव्यक्ति गरबा न केवल आस्था और उत्सव का संगम होगा बल्कि संगीत, संस्कृति और तकनीक का बेहतरीन अनुभव भी देगा। ग्राउंड प्रैक्टिस की PHOTOS देखिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *