जोधपुर में वाहन चोर गैंग सक्रिय:रेस्टोरेंट और स्कूल के पास से दो बाइक चुराकर भागे, लगातार बढ़ रही वारदात

जोधपुर में भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। अब रेस्टोरेंट और स्कूल के सामने से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पहली वारदात जोधपुर कमिश्नर रेट के सरदारपुरा थाना क्षेत्र की है। डी रोड पर रहने वाले राजेंद्र मेहता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बाइक रविवार रात करीब 11:30 बजे काके दी हट्टी रेस्टोरेंट के सामने 9वीं सी रोड पर खड़ी थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुराकर ले गया। स्कूल के पास से बाइक चोरी
वहीं खाटावास निवासी हिम्मत सिंह पुत्र उमरदिन ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसकी बाइक रविवार को मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास से चोरी हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *