चंडीगढ़-राजपुरा रेलवे लाइन को मंजूरी:18 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा; फिरोजपुर से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी जानकारी

रेलवे ने पंजाब को बड़ी सौगात दी है। एक तरफ जहां सालों से लटका चंडीगढ़ से राजपुरा रेलवे ट्रैक बनेगा। इससे मालवा क्षेत्र के लोगों का फायदा होगा। यह ट्रैक फतेहगढ़ साहिब, अंबाला, पटियाला और मोहाली से गुजरेगा। यह ट्रैक 18 किलोमीटर लंबा है। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, एक वंदे भारत को मंजूरी दी है। फिरोजपुर से यह ट्रेन चलेगी। यह खुलासा खुद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया। इस मौके केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू भी मौजूद थे। 443 करोड़ रुपए की लागत आएगी राजपुरा मोहाली न्यू लाइन 18 किलोमीटर लंबी लाइन है। इस पर करीब 443 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस रेलवे लाइन के बनने से चंडीगढ़ समेत पंजाब के पूरे पंजाब को फायदा होगा। क्योंकि जब राजपुरा लाइन मिलेगी तो सरहिंद, लुधियाना, जालंधर समेत अन्य राज्यों में जाना आसान होगा। पहले रेल सीधे अंबाला जाती थी। उसके बाद चंडीगढ़ से वापस आती थी। अब राजपुरा में सराय बनजारा स्टेशन से ट्रैक जुड़ेगा। दोनों स्टेशनों के बीच 66 किलोमीटर की दूरी थी। लोगों की ट्रैवल डिस्टेंस कम होगी। वंदे भारत हफ्ते में छह दिन चलेगी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन फिरोजपुर कैंट से चलकर बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यह 486 किलोमीटर का सफर छह घंटे 40 मिनट में पूरा होगा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। प्रस्तुत स्लाइड के अनुसार, ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी और दोपहर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह, शाम को यह दिल्ली से 4:00 बजे रवाना होगी और रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री को भेज दिया गया है और उनसे इसे शुरू करने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *