आदित्यपुर के प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग:दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची, कई घंटों बाद आग पर पाया जा सका काबू

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह आग लग गई। प्लास्टिक ग्लास और अन्य प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण करने वाली इस फैक्ट्री में सुबह 9 बजे आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा फैक्ट्री परिसर इसकी चपेट में आ गया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आदित्यपुर फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने भी बाल्टी और पाइप से आग बुझाने में मदद की। तैयार माल और कच्चा प्लास्टिक जलकर खाक प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। फैक्ट्री में रखा तैयार माल और कच्चा प्लास्टिक जलकर खाक हो गया। इससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद आसपास के उद्योगों में भी दहशत का माहौल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *