रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित:हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलेगी, टाटानगर-हटिया का बदला मार्ग

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा अतः रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेनों का आंशिक समापन : ट्रेन संख्या 13503/13504 वर्द्धमान–हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 23, 25, 26 व 28 सितंबर का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का गोमो-हटिया गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 23 और 24 सिंतबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 27 सितंबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार व मूरी होकर चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *