पलामू में पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो लगाई फांसी:सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश, शराब पीने की थी युवक को लत

पलामू के दुलसुलमा पंचायत के हुडमुड गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 28 वर्षीय सुरेंद्र सिंह उर्फ बडकु सिंह ने एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर सतबरवा थाना के एएसआई अमित उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव घर से कुछ दूर पहाड़ीनुमा टीले पर स्थित बैर के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। देर रात पहुंचा था घर जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र मजदूरी करता था। वह देर रात घर पहुंचा था। उसे शराब की लत भी थी। रात 11 बजे घर पहुंचने पर उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, मगर पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद ही उसने घर के पास में ही पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पीछे पत्नी और एक साल का बच्चा है। घटना रात करीब 11 बजे की मानी जा रही है। आसपास के लोगों ने कुछ आवाजें सुनी थीं, लेकिन पहाड़ी इलाका और जंगली जानवरों के डर से कोई बाहर नहीं निकला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *