सरकारी स्कूल में छात्रों का हंगामा:प्रिंसिपल और टीचर्स पर गंभीर आरोप लगाए, बोले- सरकार सस्पेंड करे

राजधानी जयपुर के सरकारी स्कूल में मंगलवार को छात्रों ने प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र स्कूल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और प्रिंसिपल सहित स्कूल स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रिंसिपल पर छात्रों ने सफाई करवाने का लगाया आरोप छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल उन्हें पढ़ाई की बजाय स्कूल की सफाई करवाती हैं और हरे-भरे पेड़ों को भी कटवा दिया गया है। कई छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक उनके साथ गलत तरीके से छूने (बेड टच) जैसा व्यवहार करते हैं। शिकायत करने पर भी प्रिंसिपल कोई कार्रवाई नहीं करतीं, बल्कि उन्हें ही डराने-धमकाने का काम करती हैं। छात्रों के समर्थन में उतरे स्थानीय पार्षद स्थानीय पार्षद छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं, उन्होंने छात्रों के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले भी छात्रों की तरफ से उठाया गया था, लेकिन प्रिंसिपल की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा- स्कूल के बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके कारण बच्चों को धरना देना पड़ रहा है। बच्चों से स्कूल में काम करवाया जा रहा है। वहीं पार्षद ने एक टीचर पर बच्चियों से मिस बिहेव का भी आरोप लगाया। सरकार से दोषी स्कूल स्टाफ को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *