कोटा में झालावाड़ रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें एक बदमाश दिन दहाड़े चाबी लगाकर लॉक खोलकर बाइक ले जाता दिख रहा है। पिता की सर्जरी करवाने आया था युवक पीड़ित मनोज गुर्जर ने बताया कि उनके पिता सियाराम गुर्जर, जो हार्ट पेशेंट हैं, को बायपास सर्जरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। दोपहर 2 बजे बाइक हॉस्पिटल के सामने खड़ी की थी, लेकिन शाम 6 बजे वह गायब थी। आसपास तलाश किया तो बाइक नहीं मिली। सीसीटीवी में कैद वारदात फिर सीसीटीवी फुटेज चैक किए। सीसीटीवी में दोपहर 3:50 बजे काले कपड़ों में एक बदमाश बाइक चुराते दिखा। उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। बदमाश ने जिस वक्त बाइक चुराई उस वक्त वहां अन्य लोग भी खड़े थे। उसने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाइक 2017-18 मॉडल की थी।


