कांग्रेस विधायक बोले-पूर्व मंत्री मेरे परिवार को धमका रहे:मेरे बच्चों की रैकी हो रही है, परिवार के लोगों पर कमेंट किए जा रहे

जालोर के रानीवाड़ा से कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई साल से मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मेरे परिवार व बच्चों की रैकी की जा रही है, यहां तक कि पारिवारिक कमेंट भी किए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री के नाम के सवाल पर रतन देवासी ने कहा कि अभी मैं बाहर हूं, आते ही एसपी से मुलाकात करने के बाद पूरे मामले का खुलासा करूंगा। विधायक ने X पर लिखा-ज्यादा समय नहीं, एक दिन बाद बात करेंगे रतन देवासी ने सोमवार को X पर लिखा- “क्या यह आपके परिवार को सुरक्षित रखने का सही समय है? सालों से मेरा परिवार पिछली सरकार के एक पूर्व मंत्री, उनके बेटे और कई अधिकारियों की धमकियों का सामना कर रहा है। वे जालोर, सिरोही और सुंधा माता मंदिर के ट्रस्टियों के कुछ व्यक्तियों के समर्थन से मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। समाज के कमजोर वर्ग और नशा मुक्त समाज के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी। समय बताएगा। ज्यादा समय नहीं, एक दिन बाद बात करेंगे।” देवासी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस, सचिन पायलट, टीकाराम जूली और राजस्थान पुलिस को टैग किया। मेरे परिवार और बच्चों की रैकी की जा रही-विधायक मामले पर रतन देवासी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लंबे समय से मेरे परिवार व बच्चों की रैकी की जा रही है, यहां तक कि पारिवारिक कमेंट भी किए जा रहे हैं। “मैं इस समय बाहर हूं, लौटने के बाद एसपी और मीडिया को पूरी बात बताऊंगा। देवासी से जब पूछा गया कि आपने अपनी पोस्ट में जिन लोगों का जिक्र किया है वे कौन है, आप किस पूर्व मंत्री की बात कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वे वापस आने के बाद ही इसका जवाब देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *