रोपड़ में डेरा राधा स्वामी ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आनंदपुर साहिब और नंगल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के हालात का जायजा लिया। संगत को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बाढ़ के दौरान डेरा ब्यास की ओर से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, भोजन और जरूरी सहायता पहुंचाई गई। बाबा जी ने राधा स्वामी डेरा भानम, डेरा डरोली और डेरा अगमपुर की संगतों से मुलाकात की। संगत ने उनके सामने क्षेत्र की स्थिति रखी। राहत कार्यों में किए जा रहे योगदान के लिए आभार जताया। यात्रा के अंत में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों गंभीरपुर में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निवास पर रुके। उन्होंने मंत्री और उनके परिवार से मुलाकात की। बाढ़ से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। इससे पहले वे चंडीगढ़ में भी हरजोत बैंस के निवास पर गए थे।


