रायपुर नगर निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक आज निगम मुख्यालय के होगी। इस बैठक में आम लोगों से सीधे जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में नामांतरण प्रक्रिया आसान बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मच्छर उन्मूलन ,टाउन हॉल को किराए पर देने और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बता दे की नगर निगम में संपत्ति नामांतरण में एक महीने से अधिक समय लगता था। कई बार लोगों को तत्काल नामांतरण की जरूरत पड़ती है ऐसे में इस प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने पर चर्चा होगी, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। वही शहर में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए बैठक में मच्छर उन्मूलन पर भी विशेष निर्णय लिया जाएगा। पिछली MIC बैठक में 38 एजेंडे हुए थे पास 2 महीने पहले हुए मेयर इन काउंसिल की बैठक में 38 एजेंडे पास हुए थे। बैठक में रायपुर के तेलीबांधा चौक के पास आधुनिक सुविधाओं से लैस 9 मंजिला टेक्निकल टावर निर्माण ,भैंसथाना, नरैया तालाब और पंडरी बस स्टैंड क्षेत्रों में तीन हॉस्टल वर्किंग वुमन हॉस्टल और महिला समूहों द्वारा 60 स्थलों पर वृक्षारोपण, देखरेख और निगरानी का कार्य करने को लेकर एजेंडा पास किया गया था। ये एजेंड़े भी हुए थे पास


