दुकान से इन्वर्टर-बैटरी समेत 2 लाख का सामान चोरी:शटर तोड़कर घुसे बदमाश, सीसीटीवी में नजर आए तीन चोर; तलाशी में जुटी पुलिस

डीग जिले के सीकरी कस्बे में चोरों ने एक बैटरी और इन्वर्टर की दुकान को निशाना बनाया। दुकान मालिक अकरम के अनुसार रात के समय तीन अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 2 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। चोरों ने दुकान से 7 कीमती बैटरी, इन्वर्टर और फिटिंग का सामान चोरी किया। सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान की शटर टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीकरी पुलिस ने दुकान का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में देखा गया कि तीन चोर एक गाड़ी में आए और दुकान से सामान चुराकर फरार हो गए। दुकान मालिक चोरी हुए सामान की गिनती कर मामला दर्ज करा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *